राजस्थान के 24 जिलों में तीन दिन बरसात का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 24 जिलों में तीन दिन बरसात का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार शाम को जयपुर, अलवर और दौसा जिले में बारिश हुई। जयपुर शहर में हल्की बारिश हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चौमूं समेत कई जगह तेज बरसात हुई। चौमूं उपखंड के ग्रामीण इलाकों में लगभग 15 दिनों के अंतराल के महारकलां, धवली, गुलाबबाड़ी और परमानपुरा सहित कई गांवों में झमाझम बारिश हुई। अलवर जिले के कई हिस्सों में शाम करीब 5.45 बजे रिमझिम बारिश हुई। दौसा के महवा क्षेत्र में शाम 4 बजे आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बाजरा-ग्वार समेत अन्य फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में 41.4 और बीकानेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। दौसा में 39.1, अलवर में 38, फलोदी में 39, झुंझुनूं में 38.9, सीकर में 38.5, जयपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

पश्चिमी राजस्थान में भी होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 22 से 28 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान केवल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई है।

श्रीगंगानगर में पारा 42.5 डिग्री: राजस्थान में सबसे गर्म इलाका अभी भी श्रीगंगानगर ही बना हुआ है। पिछले 10 में से 9 दिन श्रीगंगानगर ही प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 42.5, जबकि न्यूनतम 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक…

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये बीकानेर। अरजनसर में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लालेरा के समीप स्थित होटल पर महाजन पुलिस और रसद विभाग ने…

    You Missed

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    मां-बेटे चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड- 8 युवतियों सहित 22 लोग अरेस्ट

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

    दुबई भेजने के नाम पर ठगी, 2 लाख रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख ठगे

    दुबई भेजने के नाम पर ठगी, 2 लाख रुपए की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख ठगे

    बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

    बीकानेर: नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

    बीकानेर: पशु के आगे आने से बाइक हुई हादसे का शिकार, पति-पत्नी सहित तीन घायल

    बीकानेर: पशु के आगे आने से बाइक हुई हादसे का शिकार, पति-पत्नी सहित तीन घायल

    पति को कैंसर हुआ तो तड़पता छोड़ पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, बोली- ‘तुम तो मर जाओगे’

    पति को कैंसर हुआ तो तड़पता छोड़ पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, बोली- ‘तुम तो मर जाओगे’