स्कूल संचालक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

स्कूल संचालक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
सरदारशहर में प्राइवेट स्कूल के संचालक पर 45 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सरदारशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया- वह कई वर्षों से अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। वर्ष 2009 में आरोपी उसके घर आया। आरोपी ने महिला के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने और उसे स्कूल में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया था। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने उसकी निजी स्थिति का फायदा उठाया। वर्ष 2011 में जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। सामाजिक बदनामी के डर से महिला चुप रही। पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद आरोपी ने उसे लगातार धमकाया और कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में बेटे की शादी होने के बाद उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। हाल ही में 2 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर फिर से धमकी दी। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें