नौकरानी बनाकर रेप और अश्लील वीडियो बनाई, शादी का झांसा देकर ले गया बीकानेर

नौकरानी बनाकर रेप और अश्लील वीडियो बनाई, शादी का झांसा देकर ले गया बीकानेर

महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को घर में नौकरानी बनाकर रेप किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद महिला को शादी का झांसा देकर उसे बीकानेर ले गया, जहां दो साल तक उसका देह शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी को परिवाद दिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 2023 में रतनगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में सुपरवाइजर का काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे घर का कार्य करने के लिए रखा था। वह उसके घर खाना बनाने, कपड़े धोने और पोछा लगाने का काम करने लगी। वह अपने गांव से यहां आना-जाना करती थी। इस पर युवक ने उसे कहा कि आने-जाने में उसे परेशानी होती है। इसलिए वह उसके घर पर ही रह जाए। जब उसके घर पर रहने लगी तो उसने एक दिन जबरदस्ती उसकी इच्छा के खिलाफ रेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।

इसके बाद युवक उसे बीकानेर ले गया। जहां उसके साथ शादी करने का झांसा देकर रेप किया और उसकी अश्लील फोटो वीडियो बना ली। महिला उस पर विश्वास करती रही, लेकिन 21 अप्रैल को युवक ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि उसकी अब सगाई हो चुकी है। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इस संबंध में पुलिस को शिकायत की तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल कर देगा। 15 जून को महिला बीकानेर के सदर थाने में मामला दर्ज कराने के लिए गई, लेकिन वहां युवक गाड़ी लेकर कुछ लोगों के साथ पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह महिला बीकानेर छोड़कर अपने गांव आ गई।

  • Related Posts

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों ट्रॉली…

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत बीकानेर। जिले के हदां पुलिस थाना क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे…

    You Missed

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!