होटल के एक कमरे में 3 लड़कियों के साथ थे दो पुरुष, पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप

होटल के एक कमरे में 3 लड़कियों के साथ थे दो पुरुष, पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप

हिण्डौनसिटी। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में नई मंडी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र की होटलों में दबिश दी। इस दौरान एक होटल में छापामारी कर पुलिस ने होटल संचालक सहित देह व्यापार में संलिप्त तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र की कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वर्ष 2023 में बजरिया क्षेत्र की एक होटल में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। ऐसे में पुख्ता जानकारी मिलने पर एक डमी ग्राहक भेजकर कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसके बाद पुलिस ने करीब सात होटलों पर एक साथ छापेमारी की। रेलवे स्टेशन गेट के सामने स्थित एक होटल पर की गई कार्रवाई में संचालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक कमरे में तीन लड़कियां और दो पुरुष मिले। जांच में पाया गया कि होटल संचालक अजय शर्मा अन्य महिलाओं के सहयोग से होटल की आड़ में देह व्यापार करवा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों, एक पुरुष और होटल मालिक अजय शर्मा को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी