क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

बीकानेर। डिजिटल होते जमान के साथ ठगी के तरीके भी दिनोंदिन बदलते जा रहे है। ऐसा ही मामला बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से सामने आया है। जहां पर महिला को क्रेडि़ट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर ठगी की गयी है। साइबर थाने में दी शिकायत में मेघा बंसल निवासी जवाहरनगर (श्रीगंगानगर) ने बताया कि 8 जून की दोपहर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा- आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करना है। महिला को विश्वास दिलाने के बाद ठग ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। जैसे ही मेघा बंसल ने लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड और सेविंग अकाउंट से 2 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। अकाउंट से पैसे कटते ही महिला ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में साइबर विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि लिंक के जरिए डिटेल्स चोरी कर पैसे ट्रांसफर किए गए। पिछले कुछ समय में श्रीगंगानगर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस कई मामलों का खुलासा भी कर चुकी है, लेकिन ठगों के नए-नए तरीके लगातार लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें