पति को नशीला पदार्थ पिलाकर बहू गहने और नकदी लेकर गायब, ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार

पति को नशीला पदार्थ पिलाकर बहू गहने और नकदी लेकर गायब, ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार

राजस्थानी चिराग। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और गहने व नकदी लेकर गायब हो गई। इस संबंध में बरजांगसर निवासी 45 वर्षीय लिच्छुराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि परिवादी लिच्छुराम मेघवाल का कहना है कि उनके बेटे और बेटी का विवाह 29 जनवरी 2025 को कुनपालसर निवासी भींयाराम मेघवाल के बेटे और बेटी के साथ संपन्न हुआ था। 31 जनवरी को बहू दुर्गा उनके घर आई थी। 2 फरवरी की रात करीब 11 बजे बहू ने अपने पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बहू ने अपने पति की जेब से 25 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, सोने-चांदी के गहने और पगा लगाई में आए 30 रुपये लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से फरार हो गई।

परिवादी ने पुलिस से बहू और लूटे गए गहने व नकदी को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया