जानलेवा इश्क…पत्नी ने ही कटवा दिया पति का गला ! CCTV फुटेज से खौफनाक खुलासा

जानलेवा इश्क…पत्नी ने ही कटवा दिया पति का गला ! CCTV फुटेज से खौफनाक खुलासा

राजस्थानी चिराग। प्यार अंधा होता है यह आपने भी सुना होगा, मगर इसका जीता जागता उदाहरण अलवर में देखने को मिला। (Alwar Crime News) जहां एक विवाहित महिला एक नौजवान के इश्क में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने पति का ही बेरहमी से मर्डर करवा दिया। मगर आखिरकार कानून के लंबे हाथ उस तक पहुंच ही गए और फिर ऐसा खौफनाक खुलासा हुआ कि पुलिस भी स्तब्ध रह गई।

महिला को 17 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार
यह मामला अलवर जिले के थानागाजी का बताया जा रहा है। जहां 42 साल की पत्नी को खुद से 17 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए, मगर पति दोनों के प्रेम प्रसंग में अवरोध बना हुआ था। इससे पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की ही साजिश रच डाली और प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवा दी। अब इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है।

फिर विवाहिता ने कटवा दिया पति का गला
पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद पत्नी ने अपने पति को बुलाया, जहां से प्रेमी उसका अपहरण कर ले गया। इसके बाद प्रेमी ने महिला के पति को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इसके बाद शराब के नशे में उसका गला काट दिया और लाश को सड़क पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस को सुबह लाश मिलने की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पत्नी को पकड़ा तो हुआ खौफनाक खुलासा
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, इसके बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। जिस पर मृतक रामपाल मीना की पत्नी छोटी देवी से पूछताछ की गई, मगर उसने मुंह नहीं खोला। इस बीच पुलिस को पता लगा कि महिला का प्रेमी भी है, इसके बाद फिर महिला से पूछताछ की तो उसने खौफनाक खुलासा किया। महिला ने बताया कि पति उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने प्रेमी की मदद से उसे मरवा दिया।

Recent Posts

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने