बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी में सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। परिवार के कुल 13 लोग सवार थे। इनमें 6 का बाड़मेर में इलाज जारी है, जबकि 6 गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किए गए हैं। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके बचाणियों की ढाणी गांव आज दोपहर करीब 2 बजे की है। सूचना पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार- बचाणियों की ढाणी निवासी भगाराम का निधन हो गया था। उसका अंतिम संस्कार शिव श्मशान घाट पर किया गया था। उसमें शामिल होने के बाद एक ही परिवार के 13 लोग बोलेरो गाड़ी में बीसूकलां बाचाणियों की ढाणी में अपने घर लौट रहे थे। गांव से एक किलोमीटर पहले बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सवार हंसराज (24) पुत्र मंशीराम की मौत हो गई। जबकि 12 जने घायल हो गए। सभी घायलों को शिव हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर किया गया। इनमें से गंभीर हालत होने पर मंशीराम, हीराराम, महेंद्र, नेनाराम और कैलाश समेत कुल 6 लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। जबकि 6 घायलों का बाड़मेर हॉस्पिटल में ही इलाज जारी है। शिव थाने के हेड कॉन्स्टेबल कविंद्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बोलेरो कैंपर को जब्त कर थाने लाया गया है। मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंपा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने