डेंगू : एक और मौत, रोगियों का आंकड़ा 1000 के पास

डेंगू : एक और मौत, रोगियों का आंकड़ा 1000 के पास

बीकानेर। डेंगू अब जानलेवा होने लगा है। गंगाशहर के एक युवक की जयपुर में मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक डेंगू से पीड़ित था। उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी हृदय की मासपेशियों में सूजन आ गई थी। यहां हालत में सुधार ना होते देख परिवार वाले उसे जयपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसे मिलाकर डेंगू से इस साल अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। पीबीएम हॉस्पिटल में डेंगू के अब तक 985 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जबकि सीएमएचओ की रिपोर्ट में जिले का आंकड़ा सवा आठ सौ के करीब है।

पीबीएम अस्पताल
पीबीएम अस्पताल

दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही पीबीएम हॉस्पिटल का मेडिसिन आउटडोर फिर से भरने लगा है। मंगलवार को 950 मरीज आउटडोर में पहुंचे। करीब इतने ही मरीज सोमवार को आए थे। उनमें 94 मरीजों के डेंगू की जांच में आठ केस पॉजिटिव आए हैं। पिछले एक महीने में पॉजिटिव केस आ यह आंकड़ा सबसे कम है। हालांकि डेंगू की जांच भी पहले की तुलना में कम की जा रही है। दिवाली से पहले रोज 200-250 मरीजों की जांच हो रही थी, जिसमें 30 से 40 केस पॉजिटिव आ रहे थे। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डेंगू से गंगाशहर के एक युवक की मृत्यु होने की सूचना मिली है। यह युवक पहले पीबीएम में भर्ती था। हृदय संबंधी परेशानी होने पर उसे परिजन उसे इलाज के लिए जयपुर ले गए थे। उन्होंने बताया कि सर्दी शुरू होने पर डेंगू का असर कम हो जाएगा। वर्तमान में वायरल बुखार के रोगियों से वार्ड भर गए हैं। डेंगू के ही करीब 70 मरीज भर्ती हैं।

राजस्थान के हजारों सरपंचों के लिए खुशखबरी, मिल सकता है काम करने का और मौका,पढ़ें खबर

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी