रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

हनुमानगढ़। जिले के भादरा थाना क्षेत्र के गांव डोबी की रोही स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार को मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में भादरा पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल नरेश कुमार की मौत हो गई। हादसा एक क्रेशर सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से हुआ। पुलिस के अनुसार सोमवार पुलिस टीम गांव उतरादाबास से जांच कार्य से लौट रही थी। इसी दौरान एक डंपर के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल डंपर के नीचे फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेश कुमार (कांस्टेबल, भादरा थाना) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने डंपर चालक रामेश्वर पुत्र जगदीश प्रसाद गुर्जर निवासी नानुवाली बावड़ी, थाना खेतड़ी, जिला झुंझुनूं को हिरासत में ले लिया। मामले में चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मृतक कांस्टेबल नरेशकुमार 35 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश महला निवासी ददरेवा जिला चूरू के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस थाना में मृतक कांस्टेबल नरेशकुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा, भादरा थाना अधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई के नेतृत्व में श्रद्धांजलि देकर विदाई दी। पुलिस थाना में शोक के माहौल में मृतक कांस्टेबल नरेशकुमार का शव उसके गांव ददरेवा के लिए रवाना किया गया। गांव ददरेवा में कांस्टेबल नरेश कुमार का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें