बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी ड्रग्स, गाड़ी में घूमते हुए बेच रहे थे स्मैक

बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी ड्रग्स, गाड़ी में घूमते हुए बेच रहे थे स्मैक

बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रग बेचने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चारों गाड़ी में घूमकर स्मैक बेच रहे थे। खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार चार युवकों को 9 ग्राम 31 मिलीग्राम अवैध स्मैक (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। ये इसी गाड़ी में घूमकर स्मैक बेच रहे थे। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत की टीम ने ये कार्रवाई की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कुंडल चक 7 के केएलडी निवासी, विनोद नाई, 10 केएलडी निवासी गंगासिंह मजहबी सिख, रावला के 10 डीओएल निवासी कमीर खान और 4 एसजेएम शेखडा निवासी हिम्मत अली को किया गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल को सौंपी गई है।

सेना के बंकर में भी मिले थे नशा करते हुए
बीकानेर के खाजूवाला और रावला क्षेत्र में लंबे समय से नशे का व्यापार हो रहा है। पिछले दिनों बीएसएफ और सेना के अधिकारियों ने भी जगह-जगह छापेमारी की थी। यहां तक कि सेना की ओर से बनाए गए बंकर तक चैक किए गए थे, जिसमें नशा कर रहे थे। इसके बाद से नशे का व्यापार करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर