बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, गहने लूटे, बहाने से बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया

बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, गहने लूटे, बहाने से बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया

सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में गहने लूटने के लिए आरोपी ने बहाने से बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठाया और 7 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के चांदी के गहने उतार लिए और शव को पुलिया से फेंक कर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो गांव के ही एक युवक पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर लिया। एसपी विशनाराम ने बताया- बनोड़ा गांव निवासी शंकर पटेल ने 6 मई को अपनी चाची मरती देवी (80) पत्नी रोडाजी पटेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो गांव के ही हिरालाल पटेल पर शक हुआ। पुलिस ने 9 मई को उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि 6 मई की शाम को करीब 6:30 बजे वह मरती देवी को अपनी बाइक पर बैठाकर नानंगा होते हुए बेडावल रोड की तरफ ले गया था। बोरज और बेडावल के बीच सुनसान जंगल क्षेत्र में एक पुलिया के पास मरती देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मरती देवी के पहने हुए करीब आधा किलो चांदी के कड़े उतार लिए। इसके बाद शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां लाल कपड़ों में महिला का शव पुलिया के नीचे मिला।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार