बेटी की शादी से खफा परिवार…परिजनों ने लड़के के पिता को चढ़ाई कार, जानें पूरा मामला!

बेटी की शादी से खफा परिवार…परिजनों ने लड़के के पिता को चढ़ाई कार, जानें पूरा मामला!

राजस्थानी चिराग। कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक बुजुर्ग व्यक्ति श्रीराम वैष्णव पर चार-पांच लोगों ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी। इस हमले में श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका एक पैर फैक्चर हो गया और सिर पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। (Kota Crime News)घायल श्रीराम का इलाज कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। श्रीराम वैष्णव कोटा जिले के सांगोद कस्बे के निवासी हैं।

लव मैरिज से नाराज थे लड़की के परिजन

श्रीराम वैष्णव के बेटे सोनू वैष्णव ने कहा कि उसके बड़े भाई दीपक वैष्णव ने पांच महीने पहले अपनी ही गांव की लड़की से लव मैरिज की थी, जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। शुरू से ही परिवार को धमकियां मिल रही थीं और कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सांगोद थाने में चार से पांच बार रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और पाबंद करवाने की मांग की गई थी। इसके अलावा कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक तक इस मामले की जानकारी दी गई थी।

कार से कुचलकर…हथियार से हमला

सोनू वैष्णव के मुताबिक, शुक्रवार को उनके पिता श्रीराम वैष्णव अपने भूखंड पर गए हुए थे और बाइक से लौट रहे थे। तभी रास्ते में लड़की का भाई मिला, जो पहले से ही रैकी कर रहा था। उसने अपने परिजनों को श्रीराम के बारे में बताया और फिर लड़की के परिजन टवेरा कार से पहुंचे। आते ही उन्होंने श्रीराम पर कार चढ़ा दी और लोहे के पाइप से हमला किया। इस दौरान श्रीराम के साथ उनका बड़ा बेटा दीपक भी था, लेकिन वह मौके से भाग गया। हालांकि, यह हमला उनके बेटे की लव मैरिज की सजा थी।

लव मैरिज का बदला लेने की कोशिश

श्रीराम वैष्णव के बेटे शानू वैष्णव ने कहा कि उसकी बहन ने अपने पति दीपक वैष्णव के साथ लव मैरिज की है और वह दोनों शादी के बाद से अपने गांव नहीं गए हैं। लड़की के घरवालों से लगातार झगड़ा चल रहा है। लड़की ने अपने घरवालों से यह भी कहा है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन लड़की के परिजन इस बात को लेकर विवादित हैं। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Recent Posts

Related Posts

दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

You Missed

शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट