बीकानेर : शादी वाले घर में लगी आग,दूल्हा,उसकी मां सहित 5 झुलसे, दो की हालत गंभीर

बीकानेर : शादी वाले घर में लगी आग,दूल्हा,उसकी मां सहित 5 झुलसे, दो की हालत गंभीर

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर में गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाए झुलस गई। दो महिलाओ की हालत गंभीर बताई जा रही है। शादी वाले घर में आज शाम करीब 4 बजे सिलेंडर से आग लग गई। आगजनी की घटना में दूल्हा, दूल्हे की मां सहित तीन महिलाएं झुलस गई। दो को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जिसमें दूल्हे की मां भी शामिल है।

बान की रस्म के दौरान लगी आग में जला सामान।

अभी तक मिली जानकारी अनुसार- लूणकरणसर के वार्ड 11 में किसान ओंकारनाथ के घर में उनके बेटे और दो बेटियों की शादी की रस्में चल रही थी। तीनों की शादी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन होनी है। घर में बान भरने रस्म के लिए महिलाएं एकत्रित थी। महिलाओं के लिए चाय बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग फैलती गई और मौके पर बैठी महिलाओं को चपेट में ले लिया।

दूल्हा-दुल्हन की मां सहित पांच झुलसे

आग में दूल्हे दामोदर की मां मोहिनी देवी भी चपेट में आ गई। उनके अलावा तुलछी देवी, सरस्वती और माली और दूल्हा भी झुलस गया। परिवार और आस-पड़ोस के लोग झुलसे लोगों को लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से माली और मोहिनी को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। दोनों 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर