पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में लगी आग, जलती सिगरेट फेंकने से हादसे की आशंका

पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में लगी आग, जलती सिगरेट फेंकने से हादसे की आशंका
बीकानेर। पैसेंजर कोच के टॉयलेट में रखे डस्टबिन में आग लग गई। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रुकी तो धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। मामला श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे का है। रेलवे सूत्रों के अनुसार-अबोहर (पंजाब) से बीकानेर के लालगढ़ तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2 बजे सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के सेकेंड लास्ट कोच संख्या 134457 के टॉयलेट से धुआं निकलता दिखा। इस पर प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ट्रेन के कोच में सवार यात्री अफरा-तफरी में नीचे उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर सायरन बजाकर अलर्ट किया गया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और सेफ्टी टीम वहां पहुंची। टॉयलेट की खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, जीआरपी चौकी प्रभारी मान सिंह समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 25 मिनट बाद 2:25 पर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन स्टेशन पर रुक गई थी। सूत्रों के अनुसार-टॉयलेट के डस्टबिन में किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी। इस वजह से आग ने टॉयलेट के प्लाईवुड को चपेट में ले लिया। स्टेशन अधीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया-दोपहर में 2 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। आग के कारण ट्रेन 15 मिनट देरी से स्टेशन से निकली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। टीम ने तुरंत आ पर काबू पा लिया। मामले को लेकर उच्च स्तर पर अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी