पहले मौसेरी बहन से की शादी, बाद में बेटे सहित दोनों को उतारा मौत के घाट

पहले मौसेरी बहन से की शादी, बाद में बेटे सहित दोनों को उतारा मौत के घाट

वह मकान जिसमें, दंपती अपने बेटे के साथ रहते थे। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ में युवक ने पत्नी और 5 महीने के बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक खून से सने कपड़ों में पैदल-पैदल 17 किलोमीटर दूर तक चला गया। वहां हेड कॉन्स्टेबल ने उसे देखा तो पकड़ लिया और पूछताछ की तो मर्डर की बात सामने आई। मामला भादरा के वार्ड 7 हाथियावाला बास की सुबह साढ़े 5 बजे की है।

थानाधिकारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि गोगामेड़ी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रवीन कुमार से सूचना मिली कि प्रेम नाम का युवक गोगामेड़ी में खून से सने कपड़ों में घूम रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने की बात कबूल की। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में जगह का पता चला तो मौके पर पहुंचे। वहां मां-बेटे के शव पड़े थे। डीएसपी भादरा संजीव कटेवा भी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

दो दिन पहले भी हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा
थानाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो दिन पहले प्रेम कुमार (25) का पत्नी राधिका (22) से झगड़ा हुआ था। झगड़ा बढ़ता देख मकान मालिक ने दोनों से समझाइश भी की थी। जिसके बाद एक बार मामला शांत हो गया था। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रेम कुमार ने अपनी पत्नी राधिका और 5 माह के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

लव मैरिज की थी
थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हत्या करने वाला प्रेम कुमार भिरानी का रहने वाला है और उसकी पत्नी राधिका आदमपुर हरियाणा की रहने वाली है। रिश्ते में दोनों मौसेरे बहन-भाई थे, दो साल पहले दोनाें ने प्रेम विवाह कर लिया था।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी