भाजपा के पूर्व विधायक को मिली तीन साल की सजा,जाने क्या है मामला,देखे वीडियो

भाजपा के पूर्व विधायक को मिली तीन साल की सजा,जाने क्या है मामला,देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। कोटा के लाडपुरा से विधायक रह चुके भवानी सिंह राजावत का विवादों से पुराना रिश्ता है. पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत पर पहले भी धमकी देने और थप्पड़ मारने का आरोप पहले भी लग चुका है जब वह विधायक थे. वहीं साल 2022 में राजावत ने एक डीएफओ अधिकारी को अपने समर्थकों के साथ धमकाया था और कथित तौर पर थप्पड़ मारा था. इसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया था. अब इस मामले में 2 साल बाद कोर्ट ने भवानी सिंह राजावत को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा सुनाई है.

पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत सहित दो आरोपियों को कोर्ट ने 3 साल कारावास की सजा सुनाई है. सजा के साथ कोर्ट ने राजावत और समर्थक महावीर सुमन पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. हालांकि भवानी सिंह राजावत और महावीर सुमन को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है.

हाई कोर्ट जाएंगे भवानी सिंह राजावत
इस मामले में राजावत ने कहा कि वह अब हाई कोर्ट में अपील करेंगे. दरअसल मार्च 2022 में दाढ़देवी माता मंदिर रोड पर यूआईटी की ओर से करवाए गए पेचवर्क को वन विभाग ने रुकवा दिया था. इस बात से नाराज होकर 31 मार्च 2022 को पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत अपने समर्थकों के साथ वन विभाग के कार्यालय में गए थे और डीएफओ को थप्पड़ मारा था. इस मामले में 1 अप्रैल 2022 को भवानी सिंह राजावत को गिरफ्तार किया था. इसके बाद वह करीब 10 दिन जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट से जमानत मिली थी. लेकिन अब इस मामले में कोर्ट ने राजावत को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है.

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता