चाय पीने जा रहे 4 दोस्तों की मौत, बाइपास पर कारें भिड़ीं, परखच्चे उड़े

चाय पीने जा रहे 4 दोस्तों की मौत, बाइपास पर कारें भिड़ीं, परखच्चे उड़े

उदयपुर में दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। गाड़ियों में युवक बुरी तरह फंस गए थे। गेट तोड़-तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसा शनिवार तड़के करीब 3 बजे सवीना इलाके में नेला तालाब के पास पुराने अहमदाबाद बाइपास पर हुआ। शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया- एक कार उदयपुर नंबर और दूसरी कार गुजरात नंबर की थी। उदयपुर नंबर की कार में सवार मुर्शीद नगर, सवीना निवासी मोहम्मद अयान (17), बरकत कॉलोनी, सवीना निवासी आदिल कुरैशी (14), मल्लातलाई निवासी शेर मोहम्मद (19) और सवीना निवासी गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई। इनके साथी वसीम (20) पुत्र यूसुफ और मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वसीम को उसके घर वाले अहमदाबाद ले गए। थानाधिकारी ने बताया- मोहम्मद अयान (मृतक) का 16 जनवरी को बर्थ-डे था। वो अपने 5 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त आज सुबह कार में सवार होकर निकले थे। रोड से बाहर निकलते ही बाइपास पर आ रही गुजरात नंबर की कार से टक्कर हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों कारों को सवीना थाने के बाहर रखवाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस