दर्दनाक हादसा: कार और ट्रेलर की भिड़ंत में चार की मौत, चार घायलों को किया पीबीएम रैफर

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रेलर की भिड़ंत में चार की मौत, चार घायलों को किया पीबीएम रैफर

बीकानेर। कार और ट्रेलर की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सांडवा क्षेत्र की है। जहां पर शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे के आसपास नोखा-सांड़वा रोड़ पर हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर घायल हो गए। मृतक और घायल एक परिवार के हैं। वे एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो सांडवा से लालगढ़ (चूरू) की तरफ जा रही थी। ट्रेलर नोखा बीकानेर से सांडवा की तरफ आ रहा था। कातर और तेहनदेसर के बीच एक कॉलेज के पास बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में शव बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाले। बोलेरो सवार चार गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।

हादसे में चुरू के लालगढ़ में रहने वाले उम्मेद, प्रहलाद, राजू कंवर और मदन ङ्क्षसह की मौत हो गयी, वहीं, लालगढ़ निवासी मदनसिंह राजपूत, भैरोंसिंह, नारायण और प्रेम सिंह घायल हो गए। चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सड़क के बीच खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़ को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें