केवाईसी के नाम पर 9.10 लाख की ठगी, सिम बंद कर लिया झांसे में, डॉक्यूमेंट लेकर किया फ्रॉड

केवाईसी के नाम पर 9.10 लाख की ठगी, सिम बंद कर लिया झांसे में, डॉक्यूमेंट लेकर किया फ्रॉड

राजस्थानी चिराग।
शहर के साइबर थाने में केवाईसी करने के नाम पर 9 लाख 10 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सूरतगढ़ का रहने वाला है। उसे सिम बंद होने का झांसा दिया गया। इस सिम को चालू करने के नाम पर उससे डॉक्यूमेंट मांगे गए। जब पीड़ित ने डॉक्यूमेंट सेंड कर दिए तो उसके बैंक खाते से 9 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच साइबर सैल के डीएसपी कुलदीप वालिया को दी गई है।

साइबर थाने के अनुसार पीड़ित शिवपूजन कुमार पुत्र रामकिशन कुमार बिहार का रहने वाला है और अभी सूरतगढ़ में रह रहा है। कुछ दिन पहले शिवपूजन कुमार के पास फोन आया कि उसके फोन की केवाईसी की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन कुछ डॉक्यूमेंट भिजवाने होंगे। केवाईसी नहीं होने पर सिम बंद कर दी जाएगी। शिवपूजन ने इसे फ्रॉड कॉल मानते हुए डॉक्यूमेंट भेजने से इनकार कर दिया। इसके कुछ दिन बाद उसकी मोबाइल सिम बंद हो गई। सिम बंद होने पर शिवपूजन को लगा कि कुछ दिन पहले आया कॉल सही था और केवाईसी करवाना जरूरी है। इसके लिए उसने संबंधित नंबर पर कॉल किया।

कॉल रिसीव करने वाले ने उसे आधार कार्ड और कुछ अन्य डॉक्यूमेंट जमा करवाने को कहा। इस पर शिवपूजन ने अपने डॉक्यूमेंट आरोपी के नंबर पर भेज दिए। डॉक्यूमेंट भेजने के कुछ दिन बाद ही उसके खाते में आठ लाख रुपए का लोन स्वीकृत होकर जमा हो गया। इसके कुछ मिनट बाद ही आरोपी ने उसके खाते से यह आठ लाख रुपए निकलवा भी लिए। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़ित के खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए भी निकलवा लिए। मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले के नंबर खंगाले जा रहे हैं वहीं फ्रॉड की गई राशि का किन खातों में टांजेक्शन हुआ है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी