बीकानेर: इंस्टाग्राम पर खिलौने बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट के जरिए युवाओं को फंसाता था

बीकानेर: इंस्टाग्राम पर खिलौने बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट के जरिए युवाओं को फंसाता था

फतेहाबाद जिले की भट्टू कलां पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए खिलौने बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी राजस्थान से पकड़ा है। आरोपी की पहचान बीकानेर जिले के महाजन थाना के अंतर्गत आने वाले गांव ललेरां पट्‌टा निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया को ठगी का माध्यम बनाया हुआ था। गांव बनमंदौरी निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट देखा था, जिसके करीब 1.87 लाख फॉलोअर्स थे। उस अकाउंट पर ट्रैक्टर के आकर्षक खिलौने (मॉडल) दिखाए गए थे। उसने खिलौना खरीदने के लिए दिए गए वॉट्सएप नंबर पर संपर्क किया, जहां ठग ने उससे हजार रुपए की मांग की। इसके बाद सुनील द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया और सामान नहीं भेजा। इसके बाद सुनील ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई थी। शिकायत पर थाना भट्टू कलां में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियों तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों प्रदेश की सभी निकायो के…

    You Missed

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ