फर्जी वेबवाइट बनाकर करोड़ो का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

फर्जी वेबवाइट बनाकर करोड़ो का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

ऑनलाइन लूडो गेम और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाईन सट्टा एवं लूड़ो गेम खिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपी ठगी की राशि को अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े यूपीआई में डलवाकर उस राशि को वैध बनाने के लिए उसे जीएसटी युक्त खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इस मामले में पुलिस ने वसीम पुत्र नवाब, साकिर पुत्र मजीद, खालिद पुत्र खुर्शीद और राजेश पुत्र बनबारी जाटव निवासी पिपरौली पुलिस थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज से दो कार जब्त करने के साथ ही 5 एन्ड्रोड गोबाईल फोन, 2 स्कैनर, 5 पेनकार्ड, 2 स्पीप मशीन, 2 बैंक पासबुक, 18 एटीएम कार्ड, 6 चेक बुक सहित 71 हजार 670 हजार रुपए के नगदी बरामद की है।

अलवर के रामगढ़ थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर प्रतिदिन बडी संख्या में सट्टा लगाने के कारण काफी संख्या में राशि एकत्रित होती है। जिसे अलग-अलग लोगों से उनके बैंक अकाउंट किराए पर लेकर उनमें राशि डलवाते थे। इसके बदले में खाताधारक को कमीशन दिया जाता था। साथ ही उक्त राशि को वैध बनाने के लिए आरोपियों ने 2 फर्म भी बना रखी थी। जिनके जीएसटी युक्त खातों में पैसा ट्रांसफर कर देते थे। जब उनकी लिमिट पूरी हो जाती तो आरोपी अन्य फर्मों से भी कमीशन के आधार पर जीएसटी युक्त खातों का उपयोग कर उनमें रुपए डलवाते थे।

  • Related Posts

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप बीकानेर। लाठियों से मारपीट करने और हजारों रूपए छीनने का आरोप लगाते हुए नौरंगदेसर निवासी तुलछाराम…

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत शाहपुरा। भीम-उनियारा बाइपास पर बुधवार को ट्रेलर और वैन की जोरदार भिड़ंत में साले व बहनोई सहित तीन की…

    You Missed

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि