होटल में प्रेमिका को बुलाया… फिर हो गई लड़ाई तो कर दी हत्या, खुद का हाथ काट पहुंचा अस्पताल

होटल में प्रेमिका को बुलाया… फिर हो गई लड़ाई तो कर दी हत्या, खुद का हाथ काट पहुंचा अस्पताल

शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहा स्थित होटल कासा गोल्ड में हुई वारदात ने सनसनी फैला दी। यहां एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद ने भी आत्महत्या के प्रयास में हाथ की नसें काट ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले​ लिया है। पुलिस ने बताया कि ऋषभदेव हाल हिरणमगरी निवासी निकिता पुत्री ओमप्रकाश त्रिवेदी की हत्या हो गई। आरोपी युवक की पहचान सेक्टर-3 निवासी विजय भोई के रूप में हुई है। वह एक कोरियोग्राफर है। वहीं युवती प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत थी और हिरणमगरी में ही भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी।

आत्महत्या का किया प्रयास
पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय ने युवती को होटल में मिलने बुलाया था। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर विजय ने लड़की का सिर दीवार पर दे मारा। जिससे वह गंभीर घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। इससे घबराए आरोपी ने खुद के हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

आरोपी को हिरासत में लिया
वारदात के बाद आरोपी युवक खुद ही अस्पताल पहुंच गया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव मुर्दाघर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। इधर, निजी अस्पताल में उपचाररत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी