10 लाख नौकरियों के लिए हो जाएं तैयार, मुख्यमंत्री भजनलाल ने कर दिया बड़ा एलान

10 लाख नौकरियों के लिए हो जाएं तैयार, मुख्यमंत्री भजनलाल ने कर दिया बड़ा एलान

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पांच वर्षों में निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख सहित कुल 10 लाख रोजगार युवाओं को प्रदान करेगी। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित होगा। सीएम मुख्यमंत्री कार्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो रोजगार उत्सवों में 28 हजार 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जा चुके हैं। अब दिसंबर माह में प्रस्तावित तीसरे मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में भी हजारों युवाओं को नियुक्तियां दी जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने स्थानीय निकाय विभाग को सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सरकार 48 हजार 593 चतुर्थ श्रेणी एवं समकक्ष पदों और 3 हजार 170 वाहन चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करेगी।

सीएम भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा

मार्च 2025 की स्थिति में रिक्तियों के लिए निकालें भर्ती
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भर्तियों के संबंध में अभ्यर्थना मार्च 2025 की स्थिति में भिजवाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्तियां हों और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें। सीएम ने परिवर्तित बजट 2024-25 की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर लंबित विकास कार्यों के लिए कल€टर्स जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर जमीन आवंटन तेज गति से करवाएं। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, साथी पुलिसकर्मी को अचेत हालत में मिले

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा