पुलिस क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, साथी पुलिसकर्मी को अचेत हालत में मिले

पुलिस क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, साथी पुलिसकर्मी को अचेत हालत में मिले

कोटा। पुलिस लाइन क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वे क्वार्टर में अकेले थे। पत्नी और बेटा भोपाल गए थे। बेटे ने भोपाल से पिता को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर उसने पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को फोन किया। उन्होंने जाकर देखा तो हेड कॉन्स्टेबल अचेत हालत में पड़े थे और उल्टी की हुई थी। वे उन्हें निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बोरखेड़ा थाना ASI करतार सिंह ने बताया- कोटा एएसपी ऑफिस में तैनात हेड कॉस्टेबल लालाराम (50) की मौत हुई है। वे मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले थे। परिजन कोटा आ गए हैं। हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। परिजनों ने भी हार्ट अटैक की बात बताई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 मोर्चरी पहुंचे पुलिस अधिकारी।
मोर्चरी पहुंचे पुलिस अधिकारी।

बेटे को फोन नहीं उठाने पर चला पता
ASI ने बताया- वे पत्नी और बेटे के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। बेटे के साथ पत्नी अपनी बेटी से मिलने भोपाल गई थी। बेटे ने भोपाल से सोमवार शाम 7 बजे के करीब अपने पिता को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर उसने पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी गनमैन मोमराज को फोन किया। पड़ोसी मोमराज ने क्वार्टर में जाकर देखा तो लालाराम बेड पर अचेत हालात में पड़े थे। बेड के पास उल्टी हो रखी थी। अन्य लोगों की मदद से उनको निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। बेटी भोपाल से नर्सिग कर रही है। जबकि बेटा बीएड की पढ़ाई कर रहा है।

बीकानेर: घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर, 3 युवकों को दीवार फांदकर भागते देखा

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा