खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 186% की बढ़ोतरी! समझें कैलकुलेशन

खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 186% की बढ़ोतरी! समझें कैलकुलेशन

Pension Hike

राजस्थानी चिराग। भारत के एक करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारक के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग कर्मचारियों की सैलरी (Salary), पेंशन (Pension) और भत्ते (DA) को संशोधित करेगा, जिससे एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। कर्मचारी 2.86 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के साथ आ सकता है, इससे मासिक पेंशन में बंपर बढ़ोतरी होगी। बता दें कि 2016 में लागू 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में 2.57 फिटमेंट फैक्टर था। इससे बेसिक सैलरी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बता दें कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा।

7वें वेतन आयोग में था 2.57 फिटमेंट फैक्टर
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में 2.57 फिटमेंट फैक्टर था। 7वें वेतन आयोग की स्थापना 2016 में की गई थी और इसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा। इसमें केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल पेंशन ₹ 9,000 प्रति माह निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम पेंशन ₹ 1,25,000 प्रति माह निर्धारित की गई है, जो सरकारी सेवा में उच्चतम वेतन का 50% है। महंगाई राहत (DR) जैसे अतिरिक्त लाभ, जो वर्तमान में मूल पेंशन का 53% निर्धारित है यह पेंशनभोगियों को महंगाई के दबाव से बचा रहे हैं।

इतनी बड़ जाएगी पेंशन
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की ओर से मापी गई महंगाई के अनुरूप DR को आम तौर पर हर दो साल में संशोधित किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बढ़ती लागतों के बावजूद पेंशनभोगी अपनी क्रय शक्ति बनाए रख सकें। यदि 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर होता है, तो न्यूनतम पेंशन जो वर्तमान में ₹ 9,000 है, बढ़कर लगभग ₹ 25,740 प्रति माह हो जाएगी, जो 186% की बढ़ोतरी है। इस बीच, अधिकतम पेंशन वर्तमान ₹ 1,25,000 से बढ़कर संभावित रूप से ₹ ​​3,57,500 मासिक हो सकती है। इसके अतिरिक्त, DR संशोधित पेंशन को और बढ़ा सकता है, साथ ही ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा और पारिवारिक पेंशन में भी वृद्धि (Pension Hike) कर सकता है।

Related Posts

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

-भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

You Missed

बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव