महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय,ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे बनेंगे CM, फिर BJP अध्यक्ष

महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय,ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे बनेंगे CM, फिर BJP अध्यक्ष

बीकानेर। महाराष्ट्र में BJP को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सोर्स ने बताया है कि RSS और BJP ने राज्य में सरकार चलाने का फॉर्मूला तय किया है। पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। CM पद छोड़ने के बाद फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सोर्स के मुताबिक, BJP और RSS ने मिलकर फडणवीस की भूमिका तय की है। उन्हें ढाई साल CM बनाने पर BJP और शिवसेना में सहमति बन चुकी है। वहीं, फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान और RSS राजी हैं RSS के सोर्स बताते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को CM बनाने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सहमति बन गई है। इसकी बड़ी वजह फडणवीस का दोनों संगठनों में एक जैसा कोऑर्डिनेशन है।

अगर ढाई साल से पहले फडणवीस को BJP का अध्यक्ष बनाया जाता है, तो उनकी जगह पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को CM बनाया जा सकता है। ये तय है कि ढाई साल से पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

    पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर