कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, अवैध बजरी लेकर जा रहे डंपरों ने टोल के बैरिकेड तोड़े

कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, अवैध बजरी लेकर जा रहे डंपरों ने टोल के बैरिकेड तोड़े

नागौर के खींवसर में बजरी से भरा डंपर कार पर पलट गया। गनीमत रही कि डंपर कार के पिछले हिस्से पर गिरा, जिसकी वजह से कार में आगे बैठे दो लोग बच गए। इससे पहले जब पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 6 डंपरों का पीछा किया तो टोल के बैरिकेड तोड़ते हुए, वहां से निकले। मामला जिले के खींवसर के पदमसर चौराहे का शुक्रवार सुबह 10:30 बजे का है। जहां डंपर पलटने के बाद ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। ये सभी डंपर बालोतरा जिले के समदड़ी से नागौर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। खींवसर थानाधिकारी आईपीएस अदिति उपाध्याय ने बताया कि सुबह जानकारी मिली की अवैध बजरी से भरे डंपर खींवसर से होते हुए नागौर की तरफ आ रहे हैं। इस पर टीम ने खींवसर थाना क्षेत्र में आते ही इनका पीछा करना शुरू किया। पुलिस से बचने के लिए सभी डंपर ड्राइवर ने गाड़ी को दौड़ाया। खींवसर के पास पांकला टोल पर भी बैरिकेड तोड़ते हुए नागौर की तरफ भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए इन डंपर ड्राइवरों ने बजरी को सड़क पर ही खाली करना शुरू कर दिया।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव