कालेर गैंग ने हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा-2022 में नकल में ईएनटी एक्सपर्ट का लिया सहारा, कानों में फिट किए थे माइक्रोब्लूटूथ

कालेर गैंग ने हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा-2022 में नकल में ईएनटी एक्सपर्ट का लिया सहारा, कानों में फिट किए थे माइक्रोब्लूटूथ

Rajasthan High Court LDC Exam Paper Leak; ENT Doctor | Paurav Kaler Gang |  हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में नकल, गैंग में ENT एक्सपर्ट भी: कानों में फिट  किए थे माइक्रो ब्लूटूथ ...

राजस्थानी चिराग, जयपुर। हाईकोर्ट कनिष्ठ सहायकों (एलडीसी) प्रतियोगी परीक्षा-2022 नकल प्रकरण में चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिस पेपर लीक गैंग ने इस परीक्षा में नकल करवाई, उसमें ईएनटी एक्सपर्ट भी शामिल हैं। दरअसल, जिस माइक्रो स्पाई इयर पीस ब्लूटूथ से अभ्यर्थियों ने नकल की है, वह ईएनटी डॉक्टर की सहायता के बिना कान में न तो फिट हाे सकते और ना ही बाहर निकाले जा सकते हैं।

ऐसे में एसओजी का मानना है कि ईएनटी से संबंधित डॉक्टर या मेडिकल एक्सपर्ट भी पाेरव कालेर गैंग से जुड़े हुए हैं। एक्सपर्ट ने ही परीक्षा के पहले अभ्यर्थियों के कानाें में माइक्रो ब्लूटूथ फिट किए थे। मामले में एसओजी कालेर काे जयपुर सेंट्रल जेल से रिमांड पर ले रही है। उसी से खुलासा हाेगा कि परीक्षा से पहले पेपर कहां से लीक हुआ था और गिरोह में काैन और कितने मेडिकल एक्सपर्ट शामिल हैं।

9 एलडीसी 6 तक रिमांड पर
एसओजी ने एलडीसी परीक्षा नकल मामले में गिरफ्तार 9 एलडीसी को गुरुवार को काेर्ट में पेश किया। जहां से सभी काे 6 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया। 2022 में एलडीसी परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करवाई गई थी। एसओजी ने बुधवार काे नकल कर नौकरी प्राप्त करने वाले 9 एलडीसी को गिरफ्तार किया था।

पोरव ने ही किया था खुलासा
राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी पोरव कालेर ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसके गिरोह ने फर्जी तरीके से हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर ब्लूटूथ से अभ्यर्थियों को हल करवाया था। द्रोपदी सिहाग (बीकानेर), सुनीता (गंगानगर), उमेश तंवर (बीकानेर), सुमन भूकर (हनुमानगढ़), बीरबल जाखड़ (नागौर), सुरेश (नागौर), राकेश कस्वां (बीकानेर), विभीषण व रामलाल (नागौर) काे गिरफ्तार किया था।

  • Related Posts

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर…

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले में चाकूबाजी के मामले की जांच कर रहे एएसआई को…

    You Missed

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस