अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, 16 जिलों को 10 मई तक बेहाल करेगी आंधी, बड़ा अलर्ट जारी

अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, 16 जिलों को 10 मई तक बेहाल करेगी आंधी, बड़ा अलर्ट जारी

राजस्थानी चिराग। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश और तूफान का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है।

इसके प्रभाव से आगामी दो से तीन दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 KMPH), बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पूर्वी और पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश और मेघगर्जन होने की संभावना है। इस दौरान आंधी का दौर भी चलेगा। विभाग के अनुसार 12-13 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बीच मौसम विभाग ने 7 मई को सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मेघगर्जन-वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 मई तक राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चल सकती है। वहीं सिरोही जिले में शनिवार रात को बदले मौसम का असर रविवार व सोमवार को भी बना रहा। सोमवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिले में कमोबेश सभी जगह बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने