बीकानेर: इस जगह चाचा-भतीजे पर हमला, बदमाशों ने सिर पर लोहे के सरिये से मारा

बीकानेर: इस जगह चाचा-भतीजे पर हमला, बदमाशों ने सिर पर लोहे के सरिये से मारा

लूणकरणसर कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान बंद करके घर जा रहे दुकानदार पर एसबीआई बैंक के पास हमला कर दिया गया। दुकानदार के सिर पर लोहे के सरिये से हमला किया गया, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। आरोप है कि तीन युवक पहले से घात लगाकर बैठे थे और दुकानदार के वहां पहुंचते ही हमला कर दिया। दरअसल, शुक्रवार रात दस बजे रेलवे क्रासिंग के पास से दुकानदार पीथाराम खंडेलवाल अपने भतीजे नेमचंद के साथ घर जा रहा था। तीन युवकों ने कालू रोड पर एसबीआई बैंक के सामने पीथाराम खंडेलवाल की बाइक रुकवा ली। कुछ समझ आता, इससे पहले ही पीथाराम के सिर पर सरिये से हमला हो चुका था। भतीजे नेमचंद ने लुटेरों का सामना किया तो हमलावर भाग गए।

पुलिस ने घायलों का बयान लिया

पीथाराम के गले में टंगे बैग तो लुटेरे नहीं छीन सकें लेकिन जेब में रखे रुपए लूट ले गए। पीथाराम और भतीजे के भी चोट लगी है। दोनों को लूणकरणसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लूणकरणसर पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे के बयान लिए है। हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल भाम्भू ने बताया- घटना स्थल से मौका मुआयना किया गया है। आरोपी स्थानीय होने की संभावना है, पुलिस तलाश कर रही हैं। पीथाराम ने बताया- आरोपियों ने पीछे से सिर में लोहे की रोड से मारा था, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। भतीजे नेमीचंद के पीठ पर लठ मारकर मेरे से थैला छीनने का प्रयास किया। भतीजे नेमीचंद ने सामना किया तो थैला छीन नहीं पाए। थैला मेरे गले में डाला हुआ था। आरोपी मेरी जेब से हजार पांच सौ रुपए छीनकर भाग गए। वहीं टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लूणकरणसर शहर अपराधियों चोरों व नशेडियों के गढ़ बन गया है। प्रतिदिन शहर में जगह-जगह चोरी लूटपाट हो रही है।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज