राजस्थान: हॉट-एयर-बैलून शो, 80 फीट से गिरा युवक मौत,हवा का प्रेशर बढ़ने से टूटी रस्सी

राजस्थान: हॉट-एयर-बैलून शो, 80 फीट से गिरा युवक मौत,हवा का प्रेशर बढ़ने से टूटी रस्सी

राजस्थानी चिराग। बारां जिले के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हॉट एयर बैलून शो के दौरान बैलून में हवा भरी जा रही थी। अचानक प्रेशर बढ़ने से वो तेजी से उड़ गया। इस दौरान रस्सी पकड़े खड़ा युवक करीब 80 फीट तक लटकते हुए चला गया। रस्सी के टूटने से वो जमीन पर आ गिरा। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा गुरुवार सुबह बारा खेल संकुल मैदान पर हुआ।

बारां कोतवाली के सीआई योगेश चौहान ने बताया कि हादसे से पहले हॉट एयर बैलून दो राउंड कर चुका था। इसमें एक राउंड में स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा ने भी अपने साथियों के साथ बैलून में उड़ान भरी थी। बैलून ऑपरेटर कंपनी के कर्मचारी तीसरे राउंड से पहले उसका ट्रायल कर रहे थे। इस राउंड में स्कूली बच्चे जाने वाले थे। ट्रायल के दौरान ही अचानक हवा का प्रेशर बढ़ गया और कंपनी कर्मचारी वासुदेव खत्री रस्सी से लटकता हुआ ऊपर चला गया।

बैलून के तेजी से हवा में जाने पर रस्सी पर दबाव पड़ा और झटके से रस्सी टूट गई। रस्सी टूटने से वासुदवे खत्री करीब 80 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरकर घायल हो गया। कर्मचारी को आनन-फानन में शहर के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बारां जिला स्थापना के कार्यक्रमों के कैंसिल कर दिया गया।

वहीं, मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। घटना को लेकर एफआईआर भी कराई जाएगी। इस पूरे घटना में बैलून संचालक और उसके कर्मचारियों की ही गलती फिलहाल सामने आ रही है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार