कमला मौत मामले में पति और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार , बाथरूम में फंदा लगाकर की थी आत्महत्या

कमला मौत मामले में पति और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार , बाथरूम में फंदा लगाकर की थी आत्महत्या

जिले की रीको पुलिस ने बलदेव नगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में मृतका के पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कमला मौत मामले में एसआईटी टीम का गठन किया था। वहीं पुलिस अन्य नामजद की तलाश कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- एएसपी जसाराम के सुपरविजन और गुड़ामालानी डिप्टी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम ने मृतका के पति मुकनाराम पुत्र खरथाराम निवासी हाल बलदेव नगर व शांति बाई पत्नी धर्माराम निवासी हाल रामनगर बाड़मेर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जांच पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी की पत्नी कमला पत्नी मुकनाराम के सुसाइड मामले में पीहर पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई ने कहा- ये लोग बहन को अमानवीय यातनाएं देते थे। बेहोश होने तक उसे पीटते थे। उसे इतना टॉर्चर किया कि उसने अपनी जान दे दी।

  • Related Posts

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई टोंक में 3 गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक…

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी सीकर में आज सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टकरा गई। एक…

    You Missed

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत