किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे पति-पत्नी, कूरियर से करते थे सप्लाई

किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे पति-पत्नी, कूरियर से करते थे सप्लाई

झालावाड़ में पति-पति किराए के कमरे में नकली नोट छाप रहे थे। दोनों कूरियर से नकली नोट सप्लाई करते थे। झालावाड़ डीएसटी और चंडीगढ़ पुलिस ने 12.20 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कमरे से लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कटर, पेपर, स्याही और स्क्रीन फ्रेम इमेजर बरामद किए है। चंडीगढ़ पुलिस आगे की जांच के लिए जब्त सामान के साथ आरोपियों को चंडीगढ़ ले गई है। मामला झालरापाटन थाना इलाके का है। झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया- चंडीगढ़ पुलिस ने 29 सितंबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख 19 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी गौरव के पास से 500 रुपए के 1,646 नोट (8.23 लाख रुपए) और विक्रम के पास से 500 रुपए के 392 नोट (1.96 लाख रुपए) बरामद किए थे। एसपी ने बताया- ये दोनों आरोपी लोगों को झांसा देकर असली नोट के बदले नकली नोट बेचने की कोशिश कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि इन दोनों को कूरियर से ये नकली नोट मिलते थे। कूरियर पर झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे का एड्रेस लिखा हुआ था। इस पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम झालावाड़ पहुंची। यहां डीएसटी टीम की मदद से जांच की तो कूरियर पर लिखा नाम और पता दोनों ही फर्जी निकला। अमित कुमार ने बताया- झालावाड़ पुलिस ने कूरियर भेजने वाले का पता करने के लिए कूरियर बुक कराने के समय के आधार पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें कूरियर भेजने वाली महिला की पहचान रजनी शर्मा (37) पत्नी जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई।

  • Related Posts

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों को…

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त सीकर। जिले में नकली और घटिया उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रींगस क्षेत्र…

    You Missed

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?