आईएमडी ने 11 जिलों में दिया येलो अलर्ट, घने कोहरे और बारिश के बीच बेहाल करेगी सर्दी

आईएमडी ने 11 जिलों में दिया येलो अलर्ट, घने कोहरे और बारिश के बीच बेहाल करेगी सर्दी

जयपुर। पिछले दो दिन तेज धूप के कारण थोड़ी राहत मिली लेकिन बुधवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण फिर से सर्दी का एहसास हुआ। जयपुर में देर रात बूंदाबांदी हुई। हालांकि राज्य में आने वाले कुछ दिन सर्दी के तेवर कम होंगे और 26 जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। वहीं मौसम केन्द्र ने गुरुवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही सीकर में मौसम पूरी तरह बदल गया है। बादलों की लुकाछिपी के बीच गलन के कारण सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीकर, झुंझुनूं सहित प्रदेश के कई जिलों के मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। सीकर में बुधवार सुबह से बादलों की लुकाछिपी रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ने के कारण मौसम शुष्क रहा। दिन में कई बार बारिश के आसार बने। दोपहर में नमी के कारण दिन का तापमान करीब दो डिग्री गिर गया। देर शाम तक मौसम के बिगड़ने की आशंका के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी