दामाद की शिकायत पर ससुर के घर इनकम-टैक्स का छापा, प्रॉपर्टी कारोबारी और किसान पर कार्रवाई

दामाद की शिकायत पर ससुर के घर इनकम-टैक्स का छापा, प्रॉपर्टी कारोबारी और किसान पर कार्रवाई

दामाद की शिकायत पर ससुर के घर आयकर विभाग(इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) की टीम ने छापा मारा। शुक्रवार सुबह 7 बजे विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग पाल गांव और आशापूर्णा सिटी पहुंची। टीम ने प्रॉपर्टी कारोबारी और किसान के घर पर कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई जोधपुर- बालोतरा हाईवे पर लूणावास गांव में 12 बीघा जमीन के सौदे से जुड़ी है। दरअसल, पूरा सौदा डीएलसी रेट के हिसाब से करीब 65 लाख रुपए में दिखाया गया, जबकि असलियत में सौदा बाजार भाव के हिसाब से करीब 6 करोड़ रुपए में होना बताया गया है। सूत्रों के अनुसार- पाल गांव निवासी नारायण सिंह पंवार ने जमीन का सौदा आशापूर्णा सिटी के प्रॉपर्टी कारोबारी जगदीश बाफना से किया था। जमीन की खरीद-फरोख्त में टैक्स चोरी का संदेह है। किसान के घर 20 लाख कैश मिला
दोनों ठिकानों पर कुल सात गाड़ियों में विभाग की टीम पहुंची। इनमें 3 गाड़ियों में पहुंची टीम ने नारायण सिंह पंवार के पाल गांव में पाल हवेली के पीछे स्थित घर पर दबिश दी। वहीं 4 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने जगदीश बाफना के आशापूर्णा सिटी स्थित घर पर रेड डाली। किसान के घर 20 लाख कैश मिला, जबकि प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी टीम ने बरामद किए हैं। यहां से टीम रात करीब 9 बजे रवाना हो गई। वहीं आशापूर्णा सिटी में प्रॉपर्टी कारोबारी जगदीश बाफना के घर देर रात तक कार्रवाई जारी रही।

टैक्स चोरी के सबूत मिले
आयकर विभाग को सौदे की जानकारी एक गुप्त शिकायत से मिली थी। इसके बाद विभाग ने स्थानीय पंजीयन कार्यालय से सौदे से जुड़े दस्तावेज जुटाए और दोनों पक्षों के बैकग्राउंड की जांच की। जांच में टैक्स चोरी के ठोस सबूत मिले हैं।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी