रील्स की दीवानगी… जुनून और फिर मौत तक ! राजस्थान की ये घटनाएं सोचने पर कर देंगी मजबूर

रील्स की दीवानगी… जुनून और फिर मौत तक ! राजस्थान की ये घटनाएं सोचने पर कर देंगी मजबूर
रील्स बनाना कोई बुरी बात नहीं, लेकिन इसके पीछे जिस तरह से दुनिया भाग रही है, यह वाकई सोचने पर मजबूर करने वाला है। कोई रेल की पटरी पर लेटकर रील्स बना रहा है, तो कोई नदी में छलांग लगा दे रहा है। हद तो तब हो गई जब मां-बाप ने ही अपनी बेटी को रील्स के चक्कर में काल के गाल में बैठा दिया। राजस्थान के भरतपुर में हुई घटना भले ही आम लगती हो, लेकिन उसके तह में जाने पर कई सवाल खड़े होते नजर आते हैं।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि एक 7 साल की बच्ची को उसके मां-बाप बांध के गेज बॉक्स पर बैठा देते हैं। इस दौरान बच्ची डरी हुई है, दूसरी तरफ मां-बाप उसको जबरन बैठने के लिए कहते हैं। जिस जगह पर बच्ची को बैठाया गया, वो कोई पार्क में लगी कुर्सी नहीं, बल्कि डैम में पानी की मात्रा मापने के लिए लगाया गया गेज है। घटना के बाद पता चला कि जिस गेज पर बच्ची को बैठाया गया, ऊसके 5 फीट नीचे पानी था। वहीं पानी की गहराई करीब 25 फीट थी। यदि इस दौरान कहीं बच्ची का संतुलन खराब हो जाता और बच्ची 25 फीट गहरे पानी में गिर जाती तो उसका बचना मुश्किल हो जाता।

युवक-युवतियां ही नहीं, मां-बाप भी रील्स के दीवाने
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता अपनी 7 साल की बच्ची को अत्यंत खतरनाक जगह पर बैठाता है। इसके बाद मोबाइल की तरफ देखने और स्माइल करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान बच्ची की मां भी मौजूद रहती है। घटना के बाद उक्त बांध पर 2 कॉस्टेबल की ड्यूटी लगा दी गई, लेकिन इस घटना से साफ होता है कि रील्स के लिए सिर्फ युवक-युवतियां ही नहीं बल्कि मां-बाप भी अपने बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।

रील्स के चक्कर में 100 फीट गहरी खाईं में गिरा युवक
दूसरी घटना हाल ही में कोटा के गैपरनाथ से आई, जहां पर रील्स बनाने के चक्कर में युवक को जिंदगी से हांथ धोना पड़ा। गैपरनाथ में रील्स बनाते समय कैथून का रहने वाला अर्जुन कहार नाम का युवक 100 फीट की ऊंचाई से गहरी खाईं में गिर गया। घटना के बाद पता चला कि अर्जुन अपने दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए गया था। वह जिस जगह पर जाकर रील्स बना रहा था, वहां का मुख्य रास्ता बंद रहता है। लेकिन युवक रील्स के लिए प्रशासनिक आदेश को ताक पर रखकर ऊंची पहाड़ी पर चला गया।

रील्स के लिए रेल की पटरी पर लेट गई युवती
हाल ही में एक घटना जयपुर से सामने आई, ढेहर के बालाजी स्टेशन पर एक युवक और युवती पहुंचे। जब वहां पर ट्रेन आने लगी तो युवती मोबाइल लेकर रेल की पटरी पर लेट गई। इस दौरान साथ गया युवत ट्रेन के गुजरने का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वहीं रेल की पटरी पर लेटी युवती के ऊपर से समूची ट्रेन गुजर गई।

  • Related Posts

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें जयपुर के खोह नागोरियान के रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा…

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर बीकानेर। वन्यजीव प्रेमियों और बीकानेर के आमजन के लिए एक अच्छी खबर है। कभी बीछवाल…

    You Missed

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम