आईपीएल फाइनल से पहले इंजर्ड हुए 2 मैच-व‍िनर, पाटीदार-अय्यर दोनों मुसीबत में… अब कैसी होगी प्लेइंग 11

आईपीएल फाइनल से पहले इंजर्ड हुए 2 मैच-व‍िनर, पाटीदार-अय्यर दोनों मुसीबत में… अब कैसी होगी प्लेइंग 11

RCB vs PBKS final playing XI: IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2025 के फाइनल में मंगलवार (3 जून) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच भ‍िड़ंत होनी है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए हैं, जिनमें से दो बार जीत RCB को मिली. लेकिन फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है, जहां की बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर श्रेयस अय्यर की पंजाब टीम खतरा बन सकती है.

हालांकि इस मुकाबले को जो भी टीम जीते, IPL को मंगलवार रात एक नया चैम्प‍ियन मिल जाएगा. स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक मौजूद रहेंगे और दुनियाभर के करोड़ों लोग इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखेंगे. सबकी नजरें होंगी विराट कोहली पर होगी, क्या वह 18 साल का इंतजार खत्म करेंगे या उनका इंतजार और लंबा होगा? या फिर श्रेयस अय्यर इतिहास रचकर खुद को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की लिस्ट में शामिल कराएंगे?

फाइनल से पहले RCB को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की फिटनेस को लेकर टीम चिंतित है. अगर वे फिट होते हैं, तो उन्हें लियाम लिविंगस्टोन की जगह उतारा जा सकता है. लेकिन अगर वे फिट नहीं होते, तो कप्तान रजत पाटीदार को तय करना होगा कि वे लिविंगस्टोन पर भरोसा बनाए रखें या फिर कीवी खिलाड़ी टिम सीर्फ को मौका दें, जो अहमदाबाद की पिच पर बड़ा फर्क डाल सकते हैं. ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने फाइनल की सुबह बताया कि फिल साल्ट के बच्चे के जन्म के कारण उनके फाइनल मुकाबले में भाग लेने पर संदेह है.

कुल मिलाकर RCB के दो अहम खिलाड़ियों के खेलने को लेकर सस्पेंस है. अगर दोनों नहीं खेलते हैं तो आरसीबी को विराट कोहली के साथ ओपनर के तौर पर टिम सीफर्ट को उतारना होगा, जबकि फिनिशर की जिम्मेदारी रोमारियो शेफर्ड पर होगी, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी.

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर