ज्वेलरी शॉप के ताले टूटे, लाखों के जेवरात चोरी, छत के ऊपर से शॉप में घुसे चोर

ज्वेलरी शॉप के ताले टूटे, लाखों के जेवरात चोरी, छत के ऊपर से शॉप में घुसे चोर

चूरू। रतनगढ़ शहर के मुख्य बाजार में घंटाघर व गढ़ चौराहे के बीच स्थित एक ज्वेलरी शॉप में शनिवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर डीएसपी अनिल कुमार और सीआई दिलीप सिंह भी पहुंचे। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रिणी कुआं के रहने वाले छगनलाल सोनी की उतरादा बाजार में ज्वेलरी शॉप है। देर रात अज्ञात चोर कार में सवार होकर आए। जो दुकान के पीछे एक खाली प्लाट से होते हुए दुकान की छत पर आ गए।

जिसमें सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना में चोरी हुए सामान का अभी तक आंकलन नहीं हो पाया है। जबकि उक्त दुकान की रखवाली के लिए बाजार में एक चौकीदार भी रखा हुआ है। जो दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर चौकीदारी कर रहा था और अंदर से चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसमें दो चोर दुकान में चोरी करते हुए नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल