डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत 3 की मौत, दो परिवार में अब कोई बच्चा नहीं बचा

चूरू जिले में पानी की डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। दोपहर में स्कूल से आने के बाद तीनों नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। दोपहर होने के चलते कोई आसपास नहीं था। एक घंटे बाद एक बच्ची के दादा डिग्गी के पास पहुंचे तो तीनों बच्चे के शव डिग्गी में दिखे। घटना सरदारशहर के रामसीसर गांव की सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। तीनों बच्चों की मौत के बाद अब दोनों परिवारों में कोई बच्चा नहीं बचा है। सरदारशहर डीएसपी कुलदीप वालिया ने बताया-हादसे में यशोदा (15) पुत्री रामनिवास कड़वासरा, प्रांजल (11) पुत्री सांवरमल सारण और उसके बड़े भाई आशीष (13) की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। संभवत: पैर फिसलने से बच्चों की मौत हुई है।

यशोदा के दादा रामचंद्र ने बताया- दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से लौटने के बाद यशोदा और हमारे पड़ोस में रहने वाले सांवरमल का बेटा और बेटी घर से 300 मीटर दूर हमारे ही खेत में बनी पानी की डिग्गी में बिना बताए नहाने चले गए। डिग्गी में 7 फीट पानी भरा था। करीब 1 घंटे बाद मैं काम से खेत पर पहुंचा। वहां मुझे तीनों बच्चे डिग्गी में दिखाई दिए। तीनों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मैंने तुरंत आवाज देकर ग्रामीणों को बुलाया और उनकी सहायता से बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को तुरंत सरदारशहर के राजकीय उप जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।’

  • Related Posts

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियों तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों प्रदेश की सभी निकायो के…

    You Missed

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ