सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना सस्ता, चांदी महंगी, देखे आज के भाव

आज यानी 4 मई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,906 रुपए सस्ता होकर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है। एक किलो चांदी 3,906 रुपए महंगी होकर 2.44 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है, जो 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए प्रति किलो थी।

साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में कुल 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

इसी तरह चांदी भी इस साल महंगी हुई है। साल के अंत में 2025 में चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब 2.44 लाख रुपए तक पहुंच गया है, यानी करीब 14 हजार रुपए की बढ़त।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:

1. हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता (कैरेट) की सही जानकारी मिलती है। यह एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524।

2. कीमत जरूर करें क्रॉस चेक
सोना खरीदते समय उसका वजन और उस दिन का रेट अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले सही जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा