ट्रैक्टर की टक्कर से जूनियर अकाउंटेंट की मौत, पीछे से बाइक को टक्कर मारकर भाग गया ट्रैक्टर ड्राइवर

ट्रैक्टर की टक्कर से जूनियर अकाउंटेंट की मौत, पीछे से बाइक को टक्कर मारकर भाग गया ट्रैक्टर ड्राइवर

जैसलमेर में बाड़मेर रोड स्थित गोविंदसर मंदिर के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नारायण दान (35), निवासी उजला की मौत हो गई, जबकि मनोज दान (19), निवासी कोडा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां नारायण दान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनोज दान का इलाज कर एडमिट किया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ साथ ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण दान (35) बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान 19 वर्षीय मनोज दान ने रास्ते में नारायण दान से लिफ्ट ली थी। दोनों गड़ीसर सर्किल से शहीद जयसिंह भाटी सर्किल की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक गाय आ गई। बाइक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नारायण दान ट्रैक्टर के नीचे आ गया। वहीं मनोज दूर जाकर गिरा।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज