कोटगेट आरयूबी और सांखला फाटक अंडरपास को लेकर आई बड़ी खबर, अब जारी हुआ नोटिफिकेशन

कोटगेट आरयूबी और सांखला फाटक अंडरपास को लेकर आई बड़ी खबर, अब जारी हुआ नोटिफिकेशन

बीकानेर में जनता की सबसे बड़ी कोटगेट पर रेलवे फाटकों की समस्या का समाधान करने के लिए सांखला फाटक अंडरपास और कोटगेट पर आरयूबी बनाने हैं, लेकिन इसका काम पिछले तीन सालों से कछुआ चाल से रेंग रहा है। अब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया है जिस पर 7 मई को जन सुनवाई होगी। इस दौरान जिनकी भूमि अधिग्रहित की जानी है, उन्हें सुना जाएगा। आमजन भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही सोशल इंपेक्ट सर्वे की कार्रवाई भी होगी।आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद भूमि के मुआवजे का निर्धारण किया जाएगा।

सरकार की ओर से एक और नोटिफिकेशन जारी होगा और उसके बाद जमीन हासिल की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। कोटगेट आरयूबी के 13 और सांखला फाटक अंडरपास के लिए 23 संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाना है। इन संपत्तियों के अधिग्रहण में ही सबसे ज्यादा समय लग रहा है। इसे देखते ही जिला कलेक्टर ने आरएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार को भूमि अवाप्ति अधिकारी नियुक्त किया था। इसके बावजूद काम में तेजी नहीं आ पाई है। ^नगरीय विकास और आवासन विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 7 मई को जनसुनवाई है। आमजन की इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास है। – नम्रता वृष्णि, कलेक्टर शहर के बीचोंबीच कोटगेट पर दो रेलवे क्रॉसिंग हैं जो रोजाना 24 घंटे में 60 बार बंद होती है। लोगों को घंटों खड़े रहकर क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता है और उसके बाद भी जाम लग जाता है।

गर्मियों में जब क्रासिंग बंद होती है तो लोगों को गर्मी में झुलसना पड़ता है। हालात इतने विकट हो जाते हैं कि नगर निगम को लोगों को छाया देने के लिए सड़क पर क्रासिंग के दोनों ओर टेंट लगाने पड़ते हैं। इसके समाधान के लिए सांखला फाटक अंडरपास और कोटगेट पर आरयूबी बनाने हैं जिसके लिए सरकार ने 35 करोड़ रुपए का बजट भी दे रखा है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी