‘मैडम आप दोबारा सीएम बन जाओ’, पूर्व CM वसुंधरा से BJP कार्यकर्ता ने की अपील; राजे ने दिया ऐसा जवाब, देखे वीडियो

‘मैडम आप दोबारा सीएम बन जाओ’, पूर्व CM वसुंधरा से BJP कार्यकर्ता ने की अपील; राजे ने दिया ऐसा जवाब

 

राजस्थानी चिराग। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। पूर्व सीएम राजे सोमवार को पाली जिले के बाली उपखंड के बारवा गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान कईं जगह रास्ते में उनका स्वागत हुआ। वहीं, स्वागत के समय एक भाजपा कार्यकर्ता ने राजे से दोबारा सीएम बनने की अपील कर दी। ऐसे में उन्होंने कहा कि ‘मेरे हाथ में है क्या?’दोबारा CM बनने के सवाल पर मुस्कुराईं राजे

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सादड़ी में स्वागत के दौरान बीजेपी मंडल के मंत्री अनिल ने राजे से कहा कि ‘मैडम आप दोबारा सीएम बन जाओ’। राजे सीधा-सीधा मना नहीं किया। मुस्कुराते हुए बोलीं- मेरे हाथ में है क्या? इस दौरान वसुंधरा राजे ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनके हाल-चाल जाने।

अविनाश गहलोत का वीडियो हुआ वायरल

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के पर्ची वाले बयान के वीडियो पर सरकार को घेरा था। मंत्री गहलोत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘हमारी तो सरकार ही पर्ची से चल रही है’। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने तंज कंसते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘अब तो खुद सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा सरकार पर्ची से चलती है’।

 

 

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी