राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

जयपुर । राजस्थान में मानसून के आगमन का हर किसी को इंतजार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 2 से 3 दिन कहीं-कहीं बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। कुछ जगह 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में मानसून 8 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से बारिश में काफी देरी हो रही है। असामान्य जेट स्ट्रीम हवाओं ने इस बार मानसून को काफी प्रभावित कर दिया है। राजस्थान में जून में अंतिम सप्ताह में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

इस बार राजस्थान में रेत के बवंडर और आंधियां सामान्य से अधिक देखने को मिल रही हैं। लगातार उठ रहे रेत के बवंडरों से कई जिलों में दिन के समय भी अंधेरे जैसी स्थिति बन रही है। फलोदी में मंगलवार शाम अचानक मौसम के बदले तेवरों का सामना करना पड़ा। शाम करीब पौने सात बजे आसमान पर काले-पीले रंग की धूल की परत छा गई और देखते ही देखते पूरा शहर रेत के गर्द में समा गया। तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर टीन शेड और छप्पर उड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई तथा सौर ऊर्जा उत्पादन भी पूरी तरह प्रभावित हुआ।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत