बीकानेर: मनीषा चौधरी हत्याकांड का खुलासा, जेठानी और प्रेमी ने रची थी साजिश

बीकानेर: मनीषा चौधरी हत्याकांड का खुलासा, जेठानी और प्रेमी ने रची थी साजिश

बीकानेर। एकता नगर में करीब 9 दिन पहले जली हुई लाश मिलने से मचे हड़कंप के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मुक्ता प्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेस वार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दी।

क्या था पूरा मामला?

एकता नगर निवासी मनीषा चौधरी की जली हुई लाश उसके घर में मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस को हत्या की आशंका थी, जिसके बाद बीकानेर एसपी और पूरी टीम ने मामले की तह तक जाने के लिए गहन जांच शुरू की।

हत्या की वजह और साजिश

एसपी कावेंद्र सिंह सागर के अनुसार, मृतका मनीषा चौधरी की जेठानी सुमन के गोपाल नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इसकी भनक जब मनीषा को लगी, तो उसने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बता दी। इसी डर से जेठानी सुमन और उसके प्रेमी गोपाल ने मनीषा को मारने की साजिश रची

कैसे हुई हत्या?

घटना वाले दिन गोपाल मनीषा के घर पहुंचा। मनीषा ने उसे पुरानी पहचान के नाते चाय भी पिलाई। इसी दौरान गोपाल ने पीछे से हमला कर हथौड़ी से मनीषा के सिर पर तीन-चार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए उसने मनीषा के शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपाल और जेठानी सुमन दोनों से पूछताछ जारी है

यह घटना बीकानेर में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

  • Related Posts

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत! Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, तर्क क्षमता और…

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता राजस्थान में एलपीजी संकट बढ़ गया है और सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस कंपनियों को घरेलू सिलेंडर…

    You Missed

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई