प्रेम प्रसंग के चलते चाचा के साथ 21 वर्षीय भतीजी ने सुसाइड किया, दोनों एक ही फंदे पर झूले

प्रेम प्रसंग के चलते चाचा के साथ 21 वर्षीय भतीजी ने सुसाइड किया, दोनों एक ही फंदे पर झूले

राजस्थानी चिराग। जालोर में शनिवार की देर रात चाचा और भतीजी ने पेड़ से फंदा लगाकर एक साथ सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को उतारा और आज पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के केशवना रोड स्थित साफाड़ा गांव में हुई।

बिशनगढ थानाधिकारी निम्बसिंह ने बताया- साफाड़ा निवासी चाचा अशोक कुमार(25) पुत्र मोहनलाल भील और उसकी भतीजी रिंकू कुमारी(21) पुत्री दिनेश उर्फ खटाराम भील देर रात करीब 11 बजे अपने घर से निकले। घर से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित एक नर्सरी में पहुंचे और पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

सूचना पर सुबह 8 बजे बिशनगढ़ थानाधिकारी निम्बसिंह सहित पुलिस टीम और डीएसपी गौतम जैन मौके पर पहुंचें। दोनों के शवों को नीचे उतारा और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आज करीब 12 बजे दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की।

एएसआई मोटाराम ने बताया- अशोक कुमार भील व रिंकू कुमारी भील दोनों आपस में चाचा- भतीजी है। साफाड़ा गांव में दोनों के मकान पास पास है। अशोक की शादी हो चुकी है। लेकिन पती पत्नी में आपसी विवाद को लेकर पिछले करीब 2 माह से पीहर में रहती है। अशोक ग्रेनाइट फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

पुलिस के अनुसार- दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार