बीकानेर में औषधि नियंत्रण विभाग की नशे की दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की औषधियां जब्त

बीकानेर में औषधि नियंत्रण विभाग की नशे की दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की औषधियां जब्त

बीकानेर। औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपये 6 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न औषधियां जब्त की गई हैं।
औषधि नियंत्रण अधिकारी  नरोत्तम देव बारोठिया ने बताया कि पुलिस जाब्ते के साथ घड़सीसर रोड पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास स्थित एक मकान में देर रात दबिश दी गई। जहां बिना वैध औषधि अनुज्ञापत्र एवं बिना क्रय-विक्रय अभिलेखों के नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर  विपिन कुमार से प्रीगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल, टपेंटाडोल टेबलेट सहित विभिन्न प्रकार की कुल 14 श्रेणी की औषधियां बरामद की गईं। संबंधित व्यक्ति मौके पर औषधियों के क्रय बिल, विक्रय विवरण एवं ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22(1) (सीसीए), 18ए एवं 18बी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर नमूने परीक्षण हेतु लेकर नियमानुसार औषधियों को जब्त कर सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के दौरान औषधि नियन्त्रण अधिकारी  जितेन्द्र कुमार बोथरा का सहयोग रहा। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बिना चिकित्सकीय परामर्श एवं बिना अधिकृत विक्रेता से औषधियां क्रय न करें तथा नशे में दुरुपयोग होने वाली औषधियों के अवैध व्यापार की सूचना विभाग अथवा पुलिस को तत्काल दें।

  • Related Posts

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियों तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों प्रदेश की सभी निकायो के…

    You Missed

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ