बीकानेर में नकली सोना देकर लाखों का गोल्ड लोन, बैंक की जांच में गिरवी रखे गए गहने निकले फर्जी

बीकानेर में नकली सोना देकर लाखों का गोल्ड लोन, बैंक की जांच में गिरवी रखे गए गहने निकले फर्जी

बीकानेर के गंगाशहर स्थित यूको बैंक से सितंबर 2025 में करीब 19 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया था। बैंक की जांच में गिरवी रखे गए गहने सोने के नहीं पाए गए। इसके बाद बैंक ने नकली सोने को असली बताकर लोन लेने के आरोप में मां और बेटे के खिलाफ गंगाशहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूको बैंक गंगाशहर शाखा से रामप्यारी सोलंकी और उसके बेटे दाऊलाल सोलंकी ने 18 लाख 87 हजार रुपए का गोल्ड लोन लिया था। लोन के बदले बैंक में तय मात्रा के गहने गिरवी रखवाए गए थे, जिन्हें सोने का बताया गया।

जांच में निकले गहने नकली
बैंक की ओर से जब गिरवी रखे गए गहनों की विस्तृत जांच करवाई गई तो वे सोने के नहीं पाए गए। आरोप है कि केवल कसौटी के आधार पर गहनों को सोना बताया गया, जबकि हकीकत में वे नकली थे। एफआईआर में बैंक ने आरोप लगाया है कि नकली सोने को असली बताकर जानबूझकर बैंक से लोन लिया गया और करीब 19 लाख रुपए की यह राशि अब तक वापस जमा नहीं कराई गई। यूको बैंक की ओर से रवि आर्य ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मोनिका को सौंपी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी