इस क्षेत्र में इंटरनेट बंद, बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने जारी किये आदेश

इस क्षेत्र में इंटरनेट बंद, बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने जारी किये आदेश

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में किसान एक बार फिर एकजुट होने लगे हैं। 7 जनवरी (बुधवार) को संगरिया में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने अनहोनी की आशंका के चलते संगरिया तहसील और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में मंगलवार शाम 6 बजे से 30 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी है। पुलिस ने सभा स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर इसके आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने बताया कि आगामी गतिविधियों, सभाओं और संभावित भीड़ के कारण शांति भंग होने, अफवाहें फैलने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है। इसको देखते हुए 6 जनवरी की शाम 6 बजे से 7 जनवरी की रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इंटरनेट सेवाएं बंद रहने से अफवाहों पर अंकुश लगेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वॉयस कॉल, लैंडलाइन सेवाएं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट (अस्पतालों, बैंकों और औद्योगिक इकाइयों में), एसएमएस और मोबाइल कॉलिंग जैसी आवश्यक सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। केवल मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाएं ही निलंबित की गई हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। लापता व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडंूगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के…

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा जयपुर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम…

    You Missed

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं